Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

bigg-boss-18

बिग बॉस 18 फिनाले: पुरस्कार राशि, 6 फाइनलिस्ट और वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

‘बिग बॉस’ भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है। हर साल सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं, जो करीब तीन महीने तक चलता है। इस साल ‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था। यह सीजन साढ़े तीन महीने तक टीवी पर चला और अब इस सीजन को अपना विजेता मिलने वाला है। रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले के बारे में हर डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।

बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले कब है?

‘बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले’ एपिसोड को आप रविवार रात 9:30 बजे से कलर्स टीवी पर देख सकेंगे। यह एपिसोड ढाई से तीन घंटे तक चलेगा और रात 12 बजे के करीब शो को अपना विजेता मिल जाएगा। कलर्स टीवी के अलावा आप ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले को मोबाइल ऐप जियो सिनेमा और जियो टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं। फिलहाल इस शो को जीतने की रेस में 6 कंटेस्टेंट हैं, जो भी यह शो जीतेगा उसे मोटी रकम दी जाएगी।

ये 6 कंटेस्टेंट हैं फिनाले का हिस्सा

इस शो की शुरुआत 18 कंटेस्टेंट से हुई थी। बीच में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। अब इस शो का हिस्सा सिर्फ 6 कंटेस्टेंट हैं। उन 6 कंटेस्टेंट में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरंग और रजत दलाल शामिल हैं। अब देखना यह है कि इनमें से कौन इस शो का खिताब जीतता है और कितनी बड़ी रकम अपने नाम करता है।

बिग बॉस 18: ट्रॉफी और प्राइज मनी

इस शो के विजेता को 50 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। हालांकि, कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि मेकर्स फिनाले में ऐसा ऑप्शन भी देते हैं कि अगर कुछ कंटेस्टेंट चाहें तो 50 लाख रुपए में से कुछ हिस्सा लेकर शो छोड़ सकते हैं। फिर जो भी पैसा बचेगा, वो विजेता को मिलेगा, लेकिन ऐसा हर सीजन में नहीं होता।

Share this
Scroll to Top