Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

Electronic-voting-machine-evm

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

निर्वाचन आयोग के दो प्रेस नोट संख्या 134 और 135 दिनांक 18.09.2024 के अनुसार वर्तमान में चल रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के लिए लिंगवार मतदान प्रतिशत के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

चरणपुरुष मतदानमहिला मतदानतृतीय लिंग मतदानसमग्र मतदान
पहला चरण (24  विधानसभा )63.75%58.96%40%61.38%

2. वोट डालने के दिन मतदान केंद्रों पर मतदान के रुझान को आयोग द्वारा अपने वोटर टर्नआउट ऐप के माध्यम से सुबह 9:30 बजे से हर दो घंटे में उपलब्ध कराया गया था। जम्मू-कश्मीर मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुष्टि की है कि सभी मतदान दल सुरक्षित लौट आए हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और लिंगवार मतदाताओं के मतदान का आंकड़ा तालिका 1 में दिया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के माध्यम से फॉर्म 17सी की एक प्रति भी प्रदान की गयी है।

3. तालिका 1 में मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत दिया गया है और डाले गए अंतिम वोट भी गिनती के बाद डाक मतपत्रों की गिनती के साथ उपलब्ध होंगे। डाक मतपत्रों में सेवाओं से जुड़े मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85+, दिव्यांग, आवश्यक सेवाओं से जुड़े आदि) तथा चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। स्थापित दिशानिर्देशों के अनुसार, प्राप्त हुए ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा-जोखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

तालिका 1: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान केंद्रों पर विधानसभा क्षेत्र वार और लिंग वार मतदाता मतदान

 मतदाता मतदान प्रतिशत
क्रम सं.एसी नं.एसी नामकुल पंजीकृत मतदातापुरुषमहिलाटीजीकुल प्रतिशत
132पंपोर1,00,40350.67%39.47%16.67%45.01%
233त्राल98,16749.27%37.92%42.86%43.56%
334पुलवामा99,56055.36%46.27%50.00%50.78%
435राजपोरा1,09,56253.57%43.35%33.33%48.44%
536ज़ैनापोरा1,08,49961.40%49.86%50.00%55.62%
637शोपियां1,00,56363.79%53.12%60.00%58.51%
738डीएच पोरा99,05271.01%66.69%16.67%68.88%
839कुलगाम1,17,33968.15%58.75%शून्य63.44%
940देवसर1,12,39161.80%53.73%14.29%57.76%
1041दोरू विधानसभा1,16,77063.17%60.03%100.00%61.62%
1142कोकेरनाग(एसटी)91,28062.08%62.42%100.00%62.25%
1243अनंतनाग पश्चिम1,26,01652.59%44.85%0.00%48.73%
१३44अनंतनाग61,07048.89%42.33%शून्य45.62%
1445श्रीगुफवारा – बिजबेहरा1,02,10262.38%58.52%शून्य60.43%
1546शांगस – अनंतनाग पूर्व1,00,90958.47%54.96%शून्य56.72%
1647पहलगाम69,69673.00%69.50%शून्य71.26%
1748इंदरवाल64,11181.47%82.90%0.00%82.16%
1849किश्तवाड़74,48876.62%79.93%66.67%78.24%
1950पैडर – नागसेनी40,77580.77%80.57%0.00%80.67%
2051भद्रवाह1,24,57966.23%68.07%50.00%67.12%
2152डोडा98,59269.34%75.82%100.00%72.49%
2253डोडा पश्चिम87,44273.91%78.24%शून्य75.98%
2354रामबन98,10270.01%69.30%100.00%69.67%
2455बनिहाल1,26,11272.54%69.94%0.00%71.28%

*शून्य का अर्थ है कि कोई पंजीकृत तृतीय लिंग मतदाता नहीं है

Share this
Scroll to Top