Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

brics-employment-working-group-meeting-2024

ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह की बैठक 2024 रूस के सोची में आयोजित की गई

रूस की अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी और अंतिम ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक रूस के सोची में आयोजित की गई। श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक घोषणा के मसौदे पर विचार-विमर्श में भाग लिया, जिसे 9-10 सितंबर 2024 को होने वाली श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक के दौरान अपनाया जाएगा।

रोज़गार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक मंत्रिस्तरीय घोषणा को अंतिम रूप देने पर केंद्रित थी। रोजगार कार्य समूह की बैठक में विचार-विमर्श पिछली बैठकों के परिणामों को आगे बढ़ाने वाले प्रतिनिधियों के विचार विमर्श के साथ शुरू हुआ। चर्चा के लिए जीवन भर सीखने की रणनीति, व्यावसायिक मार्गदर्शन, रोजगार सेवाओं का आधुनिकीकरण, सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को सुनिश्चित करना और सामाजिक समर्थन व्यवस्था प्राथमिकता वाले क्षेत्र थे।

बैठक के दौरान ब्रिक्स संगठन के सदस्य देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों के अलावा, नए सदस्य देशों यानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र, ईरान के प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) के प्रतिनिधियों ने प्राथमिकता वाले मुद्दों पर भी सुझाव दिए।भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने काम की बदलती दुनिया की मांगों को पूरा करने के लिए कार्यबल के पुन: कौशल और उन्नयन की आवश्यकता पर बलदिया।

Share this
Scroll to Top