सोशल मीडिया पर तुर्की के एक पिस्टल शूटर यूसुफ डिकेक की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में हिस्सा लेते हुए रजत पदक जीता। अगर आप भी सोशल मीडिया के शौकीन हैं, तो आपने भी उनकी तस्वीर देखी होगी, जिसमें वह अपरंपरागत तरीके से प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर में वह बिना किसी शूटिंग गियर के और एक हाथ जेब में डाले हुए लक्ष्य की ओर अपनी पिस्तौल तानते नजर आ रहे हैं। उनके इस सहज रवैये ने उन्हें इंटरनेट पर सनसनी बना दिया है, जहां नेटिज़न्स उन्हें ‘हिटमैन’ कह रहे हैं।
भारतीय व्यवसायी आनंद महिंद्रा, जो नियमित रूप से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, खुद को इस शख्स की तारीफ करने से नहीं रोक पाए और अपने एक्स अकाउंट पर उनकी तस्वीर को फिर से शेयर किया। यूसुफ डिकेक की तस्वीर शेयर करते हुए, व्यवसायी ने लिखा, ”SWAG. इस व्यक्ति ने हमें इस शब्द का अर्थ समझाया है।”
नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया
यूसुफ डिकेक की वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मीम्स की लहर पैदा कर दी, जिसमें वैश्विक खेल आयोजन में प्रतिस्पर्धा करने के उनके स्टाइल और दृष्टिकोण को उजागर किया गया। आनंद महिंद्रा द्वारा अपने एक्स हैंडल पर उनकी तस्वीर शेयर करने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, ”सर..उन्होंने संदेह से बचने के लिए जानबूझकर सिल्वर मेडल के लिए प्रयास किया।”
”इस 51 वर्षीय व्यक्ति ने विशेष चश्मे और उपकरणों के बिना रजत पदक जीता यह वास्तव में आश्चर्यजनक है अद्भुत, आश्चर्यजनक और भयानक यह ‘टर्की मैन’ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। उनका स्वैग लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा। वर्षों के त्याग, तपस्या और अभ्यास का परिणाम है,” एक अन्य ने लिखा।






