Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

exam-test

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 14 जुलाई को प्रदेश के 405 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पी०सी०एस) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर दिनांक 14 जुलाई, 2024 को दो सत्रों में किया जाएगा। आयोग द्वारा उक्त परीक्षा हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।

        उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने अवगत कराया है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा सुरक्षा तथा गोप्नीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस/प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

      उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आने तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करने अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अपने परीक्षा केन्द्र वाले गन्तव्य शहर में पर्याप्त समय पूर्व पहुँच जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share this
Scroll to Top