Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

idy-2024-dehradun

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आज “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस“ के शुभ अवसर पर, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में “स्वयं और समाज के लिए योग“ थीम के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा एवं बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर श्रीमती रेखा आर्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग“ आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ऊर्जावान व स्वस्थ भारत शरीर के निर्माण का एक अद्भुत माध्यम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वयं योग को जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहें और दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री  Narendra Modi  जी के नेतृत्व में, योग अब विश्व भर में फैल रहा है और लोगों को निरोग बना रहा है।

कार्यक्रम के दौरान, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, योग गुरुओं द्वारा उपस्थित लोगों को योगासनों का अभ्यास भी करवाया गया।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री जितेंद्र सोनकर, निदेशक WECD श्री प्रशांत आर्य, श्री अजय अग्रवाल जी सहित समस्त विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी बहने उपस्थित रहीं।

Share this
Scroll to Top