Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

chopta-chandrashilla-trekkers-rescue

चोपता तुंगनाथ चंद्रशिला मार्ग पर फंसे 30 ट्रैकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू

आज तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक मार्ग पर खराब मौसम और अचानक आए तेज तूफान के कारण फंसे सभी 30 ट्रैकर्स को पुलिस वन विभाग और अन्य राहत टीमों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। घटना तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रेक मार्ग पर उस समय हुई जब अचानक मौसम बिगड़ने से तेज तूफान और बर्फबारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे लगभग 25 से 30 ट्रैकर्स रास्ते में फंस गए और उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया। सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ चौकी चोपता राज्य आपदा प्रतिवादन बल जिला आपदा प्रबंधन टीम और वन विभाग की संयुक्त टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। दुर्गम मार्ग और अत्यधिक खराब दृश्यता के बावजूद राहत दलों ने लगातार प्रयास करते हुए ट्रैकर्स की लोकेशन का पता लगाया और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालकर पहले चोपता लाया गया जहां उनकी स्थिति की जांच की गई। इसके बाद सभी को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस सफल रेस्क्यू अभियान में पुलिस और वन विभाग की तत्परता तथा समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिससे एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया

Share this
Scroll to Top