खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल विधा के अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। आज खेले गए मैचों में विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार राज्यसभा और टिहरी के बीच मुकाबला हुआ,जिसमें हरिद्वार राज्यसभा ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।दूसरे क्वार्टर फाइनल में चमोली और नैनीताल आमने-सामने रहे,जिसमें नैनीताल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से एकतरफा जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पौड़ी गढ़वाल ने 3-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान पक्का किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार लोकसभा और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में हरिद्वार ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा […]






