Samachar Uday

3

What's New?

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

badrinath

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु […]

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

haridwar

हरिद्वार: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित व्यवस्था कड़ाके की ठंड में भी आस्था रही प्रबल

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर 18 जनवरी 2026 को हर की पैड़ी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था के आगे मौसम भी फीका नजर आया और सुबह से ही गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई। पुलिस बल द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से गंगा स्नान कराकर उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर सकुशल रवाना किया जा रहा है।

भीड़ नियंत्रण,यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रही,जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी गई और आवश्यक स्थानों पर मार्गदर्शन भी किया गया। हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें,ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से स्नान कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Share this
Scroll to Top