Samachar Uday

3

What's New?

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

haridwar-illegal-unipoles-removal

हरिद्वार में एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग से अवैध यूनीपोल और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई तेज की

हरिद्वार जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया अतिक्रमण। अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किनारों से एवं रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत एजेंसी की टीम द्वारा हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए खोखे,झुगी झोपड़ी को भी हटाया जा रहा है।

Share this
Scroll to Top