Samachar Uday

3

What's New?

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

kedarnath

केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

उत्तराखंड में नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही मौसम ने पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ा दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को राहत देते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में इस साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। ताजी बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ ढकने लगे हैं, वहीं तापमान में भी स्पष्ट गिरावट महसूस की जा रही है।

रुद्रप्रयाग जनपद के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। गुप्तकाशी क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। उधर चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रहा। मलारी में गुरुवार रात हल्की बर्फबारी हुई, जबकि हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर-नारायण पर्वत, नीलकंठ और बसुधारा क्षेत्र समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फ जमने की सूचना है। हालांकि यह बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इसका असर निचले इलाकों तक साफ नजर आया।

बर्फबारी के बाद शुक्रवार को जब मौसम साफ हुआ तो पहाड़ों पर जमी बर्फ धूप में चमकती दिखाई दी। वहीं मैदानी और घाटी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बाद छह और सात जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बीते दिन मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते दिनभर ठंड का असर बना रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड में नववर्ष की शुरुआत के साथ ही मौसम ने पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ा दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को राहत देते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में इस साल की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। ताजी बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ ढकने लगे हैं, वहीं तापमान में भी स्पष्ट गिरावट महसूस की जा रही है।

रुद्रप्रयाग जनपद के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। गुप्तकाशी क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। उधर चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रहा। मलारी में गुरुवार रात हल्की बर्फबारी हुई, जबकि हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर-नारायण पर्वत, नीलकंठ और बसुधारा क्षेत्र समेत कई ऊंची चोटियों पर बर्फ जमने की सूचना है। हालांकि यह बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इसका असर निचले इलाकों तक साफ नजर आया।

बर्फबारी के बाद शुक्रवार को जब मौसम साफ हुआ तो पहाड़ों पर जमी बर्फ धूप में चमकती दिखाई दी। वहीं मैदानी और घाटी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगामी दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बाद छह और सात जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बीते दिन मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते दिनभर ठंड का असर बना रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share this
Scroll to Top