Samachar Uday

3

What's New?

Electronic-voting-machine-evm

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए कैंपेन सोमवार को शाम 6 बजे खत्म हो […]

vande-bharat

भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच से बढ़ाकर 20 कोच करने के […]

haridwar-census-2027-phase-1-survey

हरिद्वार में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण के रूप में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 25 […]

uttarakhand-board-exam-results-2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा […]

kedarnath

केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने […]

percentage

आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज

ईसीआई के 20.05.2024 के दो प्रेस नोटों के क्रम में, वर्तमान आम चुनाव 2024 में 49 संसदीय क्षेत्रों के लिए पांचवे चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पांचवें चरण के लिए लिंगवार मतदान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं

चरणपुरुष मतदानमहिला मतदानतृतीय लिंग मतदानसमग्र मतदान
चरण 561.48%63.00%21.96%62.2%

2. पांचवें चरण के लिए राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार मतदान के आंकड़े क्रमशः तालिका 1 और 2 पर दिये गए हैं। यह उल्लेख करना उपयुक्‍त होगा कि ओडिशा में 13-कंधमाल संसदीय क्षेत्र के दो मतदान केन्‍द्रों पर पुनर्मतदान आज संपन्न हो जाएगा और पुनर्मतदान के नये आंकड़े मिलने के बाद आंकड़ों को और अपडेट किया जा सकता है, जिसे मतदाता मतदान ऐप में देखा जा सकता है। “अन्य मतदाता” के मामले में रिक्त कक्ष उस श्रेणी में कोई पंजीकृत मतदाता नहीं दर्शाता है। किसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्‍द्र के लिए उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के जरिये फॉर्म 17सी की प्रति भी प्रदान की जाती है। फॉर्म 17सी का वास्तविक डेटा मान्य होगा जो पहले ही उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है। अंतिम मतदान केवल डाक मतपत्रों की गिनती और कुल मतों की संख्‍या इसमें जुड़ने के बाद ही उपलब्ध होगा। डाक मतपत्रों में सेवा मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85+, दिव्‍यांग, आवश्यक सेवाओं आदि) और चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। वैधानिक प्रावधानों के अनुसार प्राप्त ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा-जोखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

Share this
Scroll to Top