Samachar Uday

3

What's New?

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

onkareshwar-temple

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शुभारम्भ

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आज बृहस्पतिवार को शीतकालीन यात्रा का विधिवत एवं मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक महिला मंगल दल,युवा मंगल दल तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई दी और मार्गभर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में भी भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल,बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वे भगवान ओंकारेश्वर से क्षेत्र तथा प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर यात्रा का शुभारम्भ कर चुके हैं। इस वर्ष भी उसी उत्साह और भव्यता के साथ यात्रा का आरम्भ किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने आएँगे। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि आज से शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। सड़क,पेयजल,विद्युत,पार्किंग एवं सुरक्षा के सभी प्रबंधों को समय रहते दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा का सीधा लाभ जिले की स्थानीय आर्थिकी पर पड़ता है तथा यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका भी सुदृढ़ होती है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने कहा कि यह मंदिर पंचकेदार की गद्दी स्थली है। यहाँ दर्शन करने से भगवान केदारनाथ के दर्शन का ही पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ओंकारेश्वर मंदिर पहुँचकर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया।

Share this
Scroll to Top