Samachar Uday

3

What's New?

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

archery

नैनीताल में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न

नैनीताल के पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया। छठी सब जूनियर और आठवीं सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड भर से 186 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और छात्रों के अलावा तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कुछ कोच भी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य भी मौजूद रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि तीरंदाजी एक प्राचीन भारतीय कला है जो एकाग्रता, मानसिक संतुलन और आत्मसंयम को बढ़ावा देती है। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Share this
Scroll to Top