Samachar Uday

3

What's New?

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

badrinath

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु […]

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

cm-dhami

सीएम धामी ने राशन आधार और आयुष्मान कार्ड में अपात्र लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राशन आधार और आयुष्मान कार्ड में अपात्र लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने किरायेदारों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के सत्यापन का आदेश दिया। जंगलों में आग लगाने वालों और डेंगू पर नियंत्रण के लिए भी निर्देश दिए गए। धामी ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और जनसमस्याओं के समाधान के लिए भी कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपात्र व्यक्तियों को राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड जारी करने और विद्युत कनेक्शन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर कार्रवाई करने और रेहड़ी-ठेली, फड़ व झुग्गी झाेपड़ियों में रहने वालों का सत्यापन कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में हुई वर्चुअल बैठक में कहा कि सत्यापन कार्य में सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जंगलों में आग की घटनाओं में शामिल व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। उन्होंने व्यवस्था को ठीक रखने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बहुद्देश्यीय शिविर, तहसील दिवस व बीडीसी की बैठकें भी नियमित की जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक एपी आंशुमान, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Share this
Scroll to Top