Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

haridwar

हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी

धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस द्वारा बैशाखी स्नान पर्व के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। शहर में शनिवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। स्नान संपन्न होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय करते हुए प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, बैसाखी के चलते मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। पूरे मेला क्षेत्र को 04 सुपर जोन, 13 जोन एंव 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेले क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधि टटोलने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद किए गए हैं। बीडीएस एवं डॉग स्क्वॉड निरंतर मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

Share this
Scroll to Top