Samachar Uday

3

What's New?

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

road-construction

123 करोड़ की लागत से बनेगी नई गंगा एक्सप्रेस-वे

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बजट में गंगा एक्सप्रेस-वे को शामिल किया गया है। लाखनौर से होते हुए मार्ग से शहर को कनेक्‍ट‍िव‍िटी मिलेगी। इसके अलावा मां शाकंभरी कॉरिडोर भी इसी बजट में शामिल किया गया है। नहरों की सफाई और अन्य कार्यों के लिए बजट में प्रविधान किया गया है। गांव जेहरा के शिव मंदिर के लिए भी एक करोड़ की रकम का प्रविधान है। इस पर काम जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

सरकार ने बजट में नसरुल्लागढ के पास हरियाणा सरकार के यमुना के नंगली घाट पर बनाए गए पुल को यूपी से जोड़ने वाली सड़क के लिए 123 करोड़ रुपये रखे हैं। इससे लोगों को हरियाणा आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा जनपद में फोरेंसिक लैब बनने से समय से नूमनों की जांच हो सकेगी।

बजट में प्रदेश में कुल छह जिलों में फोरेंसिक लैब बनाने की घोषणा की गई थी। इसमें सहारनपुर को भी शामिल किया गया है। जनपद में हर साल करीब दो हजार नमूने फोरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद की निवाड़ी फोरेंसिक लैब में भेंजे जाते हैं।

निवाड़ी फोरेंसिक लैब में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली के नमूनों की भी जांच होती है। ऐसे में निवाड़ी लैब में नमूने ज्यादा होने के चलते जांच रिपोर्ट आने में अधिक समय लग जाता है। जनपद में फोरेंसिक लैब बनने से सहारनपुर के साथ-साथ आसपास के जनपदों के नमूनों की भी जांच जल्द हो सकेगी।

Share this
Scroll to Top