Samachar Uday

3

What's New?

uttarakhand-board-exam-results-2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा […]

kedarnath

केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने […]

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

lawn-tennis-national-games-2025

राष्ट्रीय खेल टेनिस फाइनल: इशक, वैदेही और लोहित-लक्ष्मी प्रभा ने जीते स्वर्ण पदक

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित टेनिस कोर्ट में 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

मिश्रित युगल: तमिलनाडु की जोड़ी ने दिखाया दम

मिश्रित युगल फाइनल में तमिलनाडु की जोड़ी लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ तमिलनाडु ने टेनिस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। इस स्पर्धा में हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया। 

पुरुष एकल: सर्विसेज के इशक इकबाल बने चैंपियन

पुरुष एकल फाइनल में गुजरात के देव वी जाविया और सर्विसेज के इशक इकबाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहला सेट गंवाने के बाद इशक ने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-4, 7-6(5) से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुजरात के देव वी जाविया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्वल देव ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। 

महिला एकल: वैदेही चौधरी ने गुजरात को दिलाया स्वर्ण

महिला एकल फाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी ने महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की वैष्णवी को रजत पदक मिला। वहीं, महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने कांस्य पदक जीता। 

38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के इन मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। देहरादून में आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

Share this
Scroll to Top