नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, नीट-यूजी (NEET-UG 2025) मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई, 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET)-UG के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई और 7 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के मामले में यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।
2024 में रिकॉर्ड 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। NTA हर साल मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET आयोजित करता है। MBSS कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से लगभग 56,000 सरकारी अस्पतालों में और लगभग 52,000 निजी कॉलेजों में हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि नीट यूजी 2025 का आयोजन पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट पर किया जाएगा. एग्जाम देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा. आइए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यता होगी.
NEET UG 2025 पंजीकरण
नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 7 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी.
- नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- मोबाइल नबंर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
- मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें.






