Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

uttarakhand-chief-secretary

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की

भू-कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भू-कानून के प्रावधानों के विपरीत भूमि की खरीद फरोख्त अथवा भूमि खरीद सम्बंधित अनुमति के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर  ZALR Act के  Sec 166/167   के तहत मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि विशेष प्रयोजन हेतु भू अनुमति प्राप्त होने पर भी उस भूमि का उस विशेष उद्देश्य के लिए उपयोग न करने पर अथवा किसी भी प्रकार से भू-कानून के उल्लंघन की दशा में जिलाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य के 11 जनपदों से भूमि कानून संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने हरिद्वार तथा नैनीताल जनपद से भी मंगलवार तक रिपोर्ट तलब की है। जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नैनीताल भी 24 घंटे के भीतर मंगलवार तक उक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

बैठक मे प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, श्री चंद्रेश यादव सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

Share this
Scroll to Top